Raja Harishchandra Bhajan lyrics | Prakash Mali Mp3 Bhajan Download

राजा हरिश्चंद्र भजन लिरिक्स जिसे गाया प्रकाश माली ने है, Mp3 भजन डाउनलोड कर सकते है फ्री में 


No.1 Website राजस्थानी Mp3 भजन डाउनलोड करना है या भजन की लिरिक्स देखनी है और भजन को समझना है तो हमारे वेबसाइट को follow करे |

1.  भजन का शीर्षक 
2.  भजन का परिचय 
3.  भजन के बोल (लिरिक्स ) 
4.  भजन का छिपा हुआ अर्थ 
5.  राजस्थानी भजन Mp3 डाउनलोड  
6.  विडियो भजन लिरिक्स 
7.  सहायता विभाग:    
                                



1.  भजन का शीर्षक: धारा नगर के चोवटे




2.   भजन का परिचय:

सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र कथा भजन का पूरी सार इस छोटे से भजन में बताने की कोशिश की है,

राजा हरिश्चंद्र सपने में अपना सब कुछ विश्वामित्र को दान में दे देते है | और साथ में कुछ अमूल्य स्वर्ण मुद्राओं की माँग करते है, सूर्या अस्त होने से पहले |

 उस समय राजा अपने वचन का पालन करते हुए अपने ही परिवार को धारा नगर के बिच चौराहे पे बोली लगाकर बेचना चालू कर देते है और सूर्यास्त होने के पूर्व विश्वामित्र को वो दान दे देते है |

इस भजन से हमें बहुत कुछ सिखना है, की सत्य क्या होता है ? वचन का सही मतलब क्या होता है ? अपने धर्म की कैसे रक्षा करनी चाहिए ? इसलिए कहा है इस दोहे में

सत्य मत छोड़जो, सत्य छोड़या पत जाए
सत्य री बाँधी लक्ष्मी, वा फेर मिलेला




3.  राजा हरिश्चंद्र भजन लिरिक्स 



धारा नगर वाले चौखटे, राजा हरिश्चंद्र मांडी हाट
हातो वाला रे

कोही तो बेचे गेहूँ गेगरा ओ राजा
हरिश्चंद्र बेचे नैनों बाल, लेवन वाला ओ ||१||

कोही तो बेचे गेहू गेगरा ओ राजा
हरिश्चंद्र बेचे नैनों बाल, लेवन वाला ओ

जितरे माली रो बेटो आवियो रे राजा
कर थारे बालकिया रो मोल देवन वाला ओ

रामजी देरावे जको देवाजो राजा
देनो माने भ्रामन ने दान, देवन वाला ओ ||२||

अरे कोही तो बेचे सोनो सोरमो ओ राजा
बेचे तारा मती नार लेवन वाला ओ

जितरे वेश्या की लड़की आ गयी ओ
राजा कर थारी रानी रो मोल देवन वाला ओ

रामजी देरावे जको देवाजो राजा
देनो माने भ्रामन ने दान, देवन वाला ओ ||३||

कोई तो बेचे महल माडिया
हरिश्चंद्र बिकवा ने जाए लेवन वाला ओ

जितरे भंगी रो बेटों आवियो रे राजा
कर थारी देह रो मोल, देवन वाला ओ राजा  ||४||


सतियों सत मत छोड्जो, सत छोडिया पत जाए सत री बांधी लक्ष्मी वा फिर मिलन को आये

जननी जेन तो ऐसा जेन, के दाता के सुर
नहीं तो रहजे बाजनी मत गमाजे मुंडा रो नूर


धारा नगर वाले चौखटे, राजा हरिश्चंद्र मांडी हाट
हातो वाला रे

कोही तो बेचे गेहूँ गेगरा ओ राजा
हरिश्चंद्र बेचे नैनों बाल, लेवन वाला ओ ||१||



4.  राजा हरिश्चंद्र भजन का अर्थ:


सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भजन लिरिक्स, बहुत ही सरल भाषा में यह भजन जिसमें बताया है |

अपना कर्तव्य सबसे पहले उसके बाद अपना स्वयंम का जीवन | सत्य और धर्म के लिए राजा हरिश्चंद्र ने अपना राज पाट, महल मालिया और अपने प्राणों से प्रिय अपनी पत्नी रानी तारा मती और अपने कलेजे का टुकड़ा रोहिता को धारा नगरी के बीच चौराहे पे बेच डाला, क्यों की विश्वामित्र को सपने में वचन दिया था उसे पूरा करने के लिए |

और इस सत्य और धर्म की परीक्षा में राजा हरिश्चंद्र का पूरा पूरा साथ दिया अपने परिवार के सदस्य रोहिता और रानी तारा मती ने |

इसलिए आज भी राजा हरिश्चंद्र का नाम इतिहास के सुनहरे पतों में लिखा गया है |

आज के इस कलियुग में हम अपने आप को राजा हरिश्चंद्र से तुलना करे तो समझ आता है की हम इस माया रूपी नगरी में कुछ पैसो के लिए कितने बिके हुए है आज की दुनिया में सिर्फ पैसा पैसा ही है |

और कुछ गुरुमुखी, धर्मी सत्य और ईमानदारी की राह पर चलने वाले है उन्हें सब से ज्यादा दुःख देखना पड़ रहा है |

तो यह भजन उन सभी पवित्र आत्माओ के लिए है जो सही राह पर चल रहे है पर संसार के दुःख दर्द से अपनी हिम्मत और होसला खो रहे है

हम सब राजा हरिश्चंद्र के इस भजन से सिख सकते है की वो तो राजा थे फिर भी उन्हें इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, पल पल दुःख दर्द सहना पड़ा अपने ही परिवार से दूर होना पड़ा मगर फिर भी राजा ने हार नहीं मानी और अंत में राजा को सब कुछ वापस मिल गया और इतिहास में अमर हो गये

इसलिए लिखा à सतियों सत मत छोड्जो, सत छोडिया पत जाए सत री बांधी लक्ष्मी वा फिर मिलन को आये


5.  राजस्थानी भजन mp3 डाउनलोड लिंक :


भजन को download करने के लिए में खोले और दाहिने तरफ 3 डॉट दिख रहे होंगे उन पर क्लिक करेंगे तो आप को download का विकल नज़र आएगा धन्यवाद |






6.  राजा हरिश्चंद्र भजन लिरिक्स विडियो 







7.   सहायता विभाग: 
                                  
मित्रों अगर आप के पास कुछ देसी भजन की लिरिक्स हो तो हमें ई मेल करें या हमारे दिए गये फ़ोन नंबर पर संपर्क करें | और कुछ त्रुटि हो गयी हो तो माफ करें | 
राजस्थानी भजन mp3 डाउनलोड, मारवाड़ी भजन mp3 डाउनलोडिंग, prakash mali bhajan mp3 free downloadराजस्थानी भजन प्रकाश माली mp3, मारवाड़ी भजन प्रकाश माली mp3, and Lyrics. it’s totally free of cost,

आप को सभी पुराने भजनों के ऑडियो Rajasthani Non Stop Mp3 Bhajan चाहिए तो आप हमें समर्पक करें[email protected]




Post a Comment

0 Comments